गोरखपुर: गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल से माल परिवहन के नये क्षेत्रों को आकर्षित कर रहा रेलवे
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में 04 तथा इज्जतनगर मण्डल में 02 ‘गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो-टर्मिनल‘ (जीसीटी) विकसित किये जा रहे हैं
गोरखपुर,4अगस्त: पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में 04 तथा इज्जतनगर मण्डल में 02 'गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो-टर्मिनल' (जीसीटी) विकसित किये जा रहे हैं। इस रेलवे पर तीन नये मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल विकसित किये गये हैं तथा अन्य टर्मिनलों का निर्माण कार्य लक्ष्य के अनुसार प्रगति पर है।

नए क्षेत्रों को रेल की ओर कर रहा आकर्षित
भारतीय रेल की 'गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल' (जी.सी.टी.) योजना के अन्तर्गत माल परिवहन हेतु आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ ही माल परिवहन के नये क्षेत्रों को रेल की ओर आकर्षित करना है। इस योजना के तहत टर्मिनलों के विकास से उद्योगों को बहुत सहूलियत हो रही है, साथ ही रेल प्रशासन को पर्याप्त मात्रा में माल परिवहन हेतु सामग्री उपलब्ध हो रही है ।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में गोरखपुर-आनन्दनगर खण्ड पर नकहा जंगल स्टेशन में मेसर्स हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, गोरखपुर हेतु गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो विकसित किया गया है। इसी प्रकार लखनऊ मण्डल के गोरखपुर-बस्ती रेल खण्ड के सहजनवा रेलवे स्टेशन के पास मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड (स्टील डिवीजन) तथा इज्जतनगर मंडल के कानपुर सेण्ट्रल-फर्रूखाबाद खण्ड पर जशोदा स्टेशन पर मेसर्स अडानी एग्रो लाजिस्टिक्स (कन्नौज लिमिटेड) हेतु मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल बनाया गया है।इस योजना के तहत टर्मिनलों के विकास से उद्योगों को बहुत सहूलियत हो रही है। इन 'गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो-टर्मिनल' का विकास हो जाने पर माल परिवहन के नये क्षेत्र पूर्वोत्तर रेलवे की ओर आकर्षित होंगे तथा माल परिवहन में आशातीत वृद्धि होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गति शक्ति कार्गो टर्मिनल के लिए आवेदन करना आसाना होगा, परेशानी मुक्त अनुमोदन और कनेक्टिविटी के लिए उपयोग की जाने वाली रेलवे भूमि पर कोई भूमि लाइसेंस शुल्क नहीं है। आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।उद्योग के क्षेत्र में नए क्रांति का सृजन होगा।












Click it and Unblock the Notifications