New Year 2023: इस खास टूर पैकेज के साथ करें काठमांडू व पोखरा की सैर
नए साल में अगर आप कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कम लागत में नेपाल के काठमांडू व पोखरा की सैर कर सकते हैं।इस समय नेपाल में पर्यटकों के लिए कई खास टूर पैकेज दिए जा रहे हैं।

New Year Tour Package Gorakhpur: नए साल का जश्न धूमधाम से मनाने की तैयारी में लोग अभी से जुट गए हैं। साल के आखिरी दिन 31दिसंबर का जश्न व नए साल 2023 का स्वागत करने की तैयारी में अगर आप भी लगे हैं तो यह खास टूर पैकेज आप के लिए फायदेमंद है। गोरखपुर ही नहीं पूर्वांचल के लोग नए साल पर नेपाल घूमने को प्राथमिकता देते हैं। नेपाल का काठमांडू व पोखरा पर्यटकों की पसंद में टॉप पर है। ऐसे में कई होटलों में पर्यटकों को खास पैकेज दिया जा रहा है। गोरखपुर की कई टूर एजेंसियां देश के अन्य हिस्सों से यहां आने वाले पर्यटकों को खार टूर पैकेज बता रही हैं।

चार रात व पांच दिन का है टूर पैकेज
काठमांडू व पोखरा की सैर करने वाले को चार रात व पांच दिन का टूर पैकेज दिया जा रहा है। इसकी बुकिंग 25 हजार रुपए में हो रही है। दिल्ली,राजस्थान,मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के हजारों लोग बुकिंग करा चुके हैं।गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेवेल एजेंसी चलाने वाले शुभम बताते हैं कि देश में जहां एक तरफ कोरोना की आहट है। जांच की संख्या बढ़ा दी गयी है। इन सब के बाद भी पर्यटाकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

बीस लाख भारतीय पर्यटकों के नेपाल पहुंचने का अनुमान
नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक,एक अरब के बजट में वह पचास करोड़ सिर्फ भारत में प्रचार-प्रसार में खर्च कर रहा है। उनका अनुमान है कि इस बार लगभग बीस लाख से अधिक भारतीय पर्यटक नेपाल आएंगे।

सजाए गए पर्यटन स्थल
भारतीय पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पोखरा,काठमांडू सहित अन्य जगहों को सुदंर तरीके से सजाया जा रहा है। होटल संचालको के मुताबिक,अभी से ही भारी संख्या में लोग होटल बुक करा रहे हैं।

यातायात
काठमांडू जाने के लिए आप हवाई या सड़क का उपयोग कर सकते हैं। काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नेपाल का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। सड़क मार्ग से भारत से काठमांडू आसानी से जाया जा सकता है।
Recommended Video

{document1}












Click it and Unblock the Notifications