Nagar Nikay Chunav 2022: आरक्षण सूची के इंतजार में प्रत्याशी,प्रचार हुआ ठंडा,जानिए कब तक होगा चुनाव
नगर निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ जहां गोरखपुर के सभी वार्डों में कई प्रत्याशियों के पोस्टर बैनर देखने को मिल रहे हैं वहीं काफी समय से आरक्षण सूची का इंतजार कर रहे प्रत्याशियों का उत्साह कम होते दिख रहा है।
Nagar Nikay Chunav Gorakhpur: नगर निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ जहां गोरखपुर के सभी वार्डों में कई प्रत्याशियों के पोस्टर बैनर देखने को मिल रहे हैं वहीं काफी समय से आरक्षण सूची का इंतजार कर रहे प्रत्याशियों का उत्साह कम होते दिख रहा है। प्रत्याशियों द्वारा प्रचार प्रसार खुल कर नहीं किया जा रहा है। पिछले वर्ष 2017 में 22 नवंबर से मतदान शुरु हो गया था।

आरक्षण सूची की संभावित तिथि
जानकारी के मुताबिक, पहले 20 नवंबर तक सूची आने संभावना व्यक्त की जा रही थी। इसके बाद 23 नवंबर और अब 25 नवंबर से 28 नवंबर के बीच सूची आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आरक्षण को लेकर रहस्य अभी बना हुआ है ऐसे में प्रत्याशी खामोशी से सूची के आने का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2017 में नगर निकाय चुनाव पहले ही हो गए थे।यह चुनाव तीन चरणों 22 नवंबर, 26 नवंबर और 29 नवंबर को हुआ था। एक दिसंबर को परिणाम आ गए थे।
दुविधा में हैं प्रत्याशी
आरक्षण सूची अभी तक न आने से दुविधा में हैं प्रत्याशी। कभी वह बैनर-पोस्टर पर अपनी फोटो लगा रहे हैं,तो कभी अपनी पत्नी की।
चुनाव में हो सकती है देरी
24 नवंबर तक आरक्षण सूची न आने से ऐसी संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि चुनाव जनवरी तक जा सकता है। हालांकि यह चुनाव दिसंबर तक कराने की पहले योजना थी। विलंब का कारण यह हो सकता है कि
आरक्षण की सूची जारी होने के बाद आपत्ति दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाता है। यानी जब भी अनंतिम सूची जारी की जाएगी, उसके तकरीबन नौ दिन बाद भी अंतिम सूची जारी होगी। ऐसे में दिसंबर में यह सारी प्रक्रिया पूर्ण होती नहीं दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications