Gorakhpur News: टर्की की सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत फतह कर घर लौटे नीतीश का हुआ भव्य स्वागत

Gorakhpur News: गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह टर्की देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत (16854 फिट) को फतह करने के बाद गोरखपुर पहुँचने पर जोरदार स्वागत हुआ।।

गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह टर्की देश के सबसे ऊंची चोटी माउंट अरारत जिसकी ऊंचाई (16854 फिट) को 26 जुलाई 2023 सुबह 7:15 टर्की समय और करीब 9:45 भारत समय पर भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया औ एचपीसीएल, भारतीय सेना व उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो माउंट अरारत पर फहराया।।

nitish

माउंट अरारत की पूरी चढ़ाई 42 घंटे में पूर्ण किया।। नीतीश माउंट अरारत की चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति है जिसने टर्की देश के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट अरारत पर भारत का तिरंगा लहराया।।

पर्वतारोही नीतीश सिंह के इस मिशन के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव गोयल ने मुंबई मुख्यालय पर एचपीसीएल का लोगो भेट किया, एवं इस अभियान के लिए नीतीश सिंह जी को शुभकामनाएं दी थी।।

लखनऊ में पर्वतारोही नीतीश सिंह को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आवास पर भारत का तिरंगा भेंट करते हुए उनके इस मिशन हेतु शुभकामनाएं दी।।

आज पूर्वांचल के लाल गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह का गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर सैकड़ो लोगों ने माला पहनकर बधाई शुभकामनाएं दिए। उसके पश्चात शास्त्री चौक पर भी सैकड़ो लोगों ने मिलकर बधाई शुभकामनाएं दी।मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने भी नीतीश को बधाई दी।

स्वागत के क्रम मे शैलेंद्र, अंशुमान पांडे, विशाल सिंह, सरवन पटेल, मुरली मनोहर, चंद्र प्रकाश यादव, विवेक सिंह, सुरजीत सिंह, दीपेंद्र गांधी, दीपू राय, रतन शाही, मुकेश गुप्ता, सुमित मौर्या, सर्वेश सिंह, राज सिंह, किशन सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा

- 2016 में दिल्ली में 1 साल का प्रशिक्षण लिया।

- 2018 में माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

- 2018 लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।

- 2019 अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।

- 2019 मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

- 2020 माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फिट।

- अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो(19340फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है जहा से उन्होंने थर्ड जेंडर किन्नर समाज के सम्मान हेतु संदेश दिया।।

- यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस(18510फिट)पर तिरंगा फहरा चुके है,जहा से उन्होंने वैश्विक महामारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।।

- अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु(14980फिट) को फतह किया।।

पर्वतारोही नीतीश सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई किये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+