भारतीय अखण्डता का प्रतीक है 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम - रवि किशन
Gorakhpur News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने गुरुवार को मेरा माटी, मेरा देश के तहत ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पंचायत सेवई में घर- घर की मिट्टी को कलश में रखा। इस दौरान ग्रामीण विधानसभा से विधायक विपिन सिंह एंव भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत बलिदानियों को श्रद्धांजलि भी दी गयी।
इस दौरान सांसद ने कहा की आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन के संदेश के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। इसी क्रम में कहा कि देश के वीर शहीदों के सम्मान में देश के प्रधानमंत्री ने यह अभियान देश के वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू किया है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में सभी लोगों की सहभागिता जरूर होनी चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनने जा रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नित नई उंचाईयों को छू रहा है। ऐसे लोगों को हाथ में देश और प्रदेश का बागडोर होने से नागरिक भी अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी, महानगर महामंत्री श्री अच्युतानंद शाही जी, मण्डल अध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह 'राही'जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।












Click it and Unblock the Notifications