केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं ने बदली देश की तस्वीर- रवि किशन
Ravi Kishan News Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने गुरुवार को नौकाविहार पर वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यस विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार सुने। इस दौरान सांसद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सांसद ने इस संकल्प यात्रा को भारत के विकास में महत्वपूर्ण माना है। इससे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया जा रहा है।
सांसद रवि किशन ने कहा कि भारत संकल्प यात्रा एक नये भारत की पहचान है। यह यात्रा भारत की विकास की गति को और तेज करेगी। इससे समाज के हर वर्ग तक पहुंचना आसान हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक आसानी से पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्तमान समय में कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।जिससे करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

सांसद ने कहा कि यात्रा का ध्यान लोगों तक पहुंचने और जागरूकता पैदा करने और स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर है।












Click it and Unblock the Notifications