Maharajganj News: प्रेमी के साथ फरार हुई दो बच्चों की मां, भाई बताकर घर में कराया था परिचय
Mahrajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाती है। मामला ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र का है। पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। महिला की 18 साल पहले शादी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, ठूठीबारी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कुछ साल पहले भाई कहकर एक युवक से अपने पति व बच्चों से मिलाया था। उसने बताया था कि वह उसके मायके का रहने वाला है। पति व बच्चों ने भी इस बात पर विश्वास कर लिया। दोनों का लंबे समय तक प्रेम प्रसंग चलता रहा । इसी बीच एक दिन पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गलत होने के बाद भी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी। इसके बाद वह अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

पति ने पुलिस को दी तहरीर में यह जानकारी दी है कि वह ठूठीबारी कोतवाली के धरमौली गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 18 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चें है। बेटी11वीं की छात्रा है और बेटा आठवीं में पढ़ता है। शादी के बाद से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। तीन साल से एक युवक जो छितौना गांव का रहने वाला है उसका और मेरी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मानी और दोनों का अवैध संबंध चलता रहा। 14 जुलाई को वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस का कहना है कि पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications