MMMUT Gorakhpur : पीएचडी करने वाले छात्र इस तारीख तक करें आवेदन, परीक्षा तिथि घोषित

MMMUT Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जुलाई 2025 सेमेस्टर के लिए पी एच डी की प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। अधिक जानकारी देते हुए अधिष्ठाता शोध प्रो राकेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर (जुलाई 2025 से शुरू हो रहे सेमेस्टर) के लिए इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं, विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बताते चलें कि एम एम एम यू टी में वर्ष में दो बार पी एच डी एडमिशन होता है। पी एच डी में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून 2025, शाम 05:00 बजे तक है। प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जाएंगे। आवेदन पोर्टल का लिंक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पीएचडी प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा 10 जुलाई 2025 को आयोजित होगी, जबकि साक्षात्कार के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची 11 जुलाई 2025 को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि अच्छे शोध छात्रों को आकर्षित करने हेतु एम एम एम यू टी ने पी एच डी फेलोशिप को रु. 15000 प्रतिमाह से बढ़ाकर रु. 18000 प्रतिमाह कर दिया है जो नए शैक्षणिक सत्र से देय होगा।

mmmut news

इसके अतिरिक्त, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विश्वेश्वरैया पीएचडी योजना के तहत ESDM और IT/ITES क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए भी सीटें उपलब्ध हैं।आवेदन प्रक्रिया के लिए पात्रता, अनुसंधान क्षेत्र, चयन प्रक्रिया और उपलब्ध रिक्तियों की विस्तृत जानकारी प्रवेश ब्रोशर में दी गई है जोकि वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+