क्वारंटाइन सेंटर में 7 साल की बच्ची से किया घिनौना काम, बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग तो...
गोरखपुर। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए 28 साल के युवक ने 7 साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण स्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को बुरी तरह से पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दिल्ली से लौटा था युवक
घटना गोरखपुर के बेलघाट इलाके की है। यहां रहने वाला सुरेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को किसी तरह से वह गांव पहुंचा। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रोक दिया था। गांव की 7 वर्षीय बच्ची प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित बागीचे में बकरी चराने गई थी। आरोप है कि सुरेंद्र ने बहाने से बच्ची को स्कूल के अंदर बुलाया और मौका पाते ही उसके साथ रेप कर दिया।

बच्ची की आवाजें सुनकर क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे ग्रामीण, नजारा देश उड़े होश
बच्ची की आवाजें सुनकर ग्रामीण जब स्कूल पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में ही युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उसे ग्रामीणों से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में रेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शादीशुदा है युवक, छोड़कर जा चुकी है बीवी
एसपी साऊथ विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुरेंद्र की शादी हुई थी, लेकिन चार साल पहले ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications