पिटाई के बाद पत्नी को सीढ़ियों से धक्का देकर उतारा मौत के घाट, मासूम बच्चों ने बताई पिता की करतूत

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में एक शख्स ने मामूली झगड़े में पत्नी का सिर दीवार में लड़ा दिया। इसके बाद उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर लाश को बाग में फेंक कर फरार हो गया। घटना में मां की हत्या की गवाही खुद दो मासूमों ने दी। डरे सहमे बच्चों ने बताया कि उनके पापा ने मम्मी को पीटने के बाद सीढ़ी से गिराकर मार दिया। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली बात पर हुआ था झगड़ा

मामूली बात पर हुआ था झगड़ा

मामला झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी का है। सुनील पासवान करीब 10 दिन पहले ही घर आया था। वह पत्नी किरन और दो बच्चों 10 साल की बेटी और 7 साल के अमन के साथ परिवार से अलग रहता है। 2 अक्टूबर की देर रात उसका पत्नी से मामूली बात पर झगड़ा हो गया वह उसकी पिटाई करने लगा। 3 अक्टूबर की तड़के 4 बजे उसने पत्नी को पीटने के बाद उसका सिर दीवार से लड़ा दिया और सीढ़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बच्चों की आंखों के सामने मां का कत्ल

बच्चों की आंखों के सामने मां का कत्ल

पूरे घटनाक्रम के दौरान दंपत्ति के दो मासूम बच्चे घर में ही मौजूद थे। दोनों बच्चों ने अपनी आंखों के सामने मां का कत्ल होते देखा। हत्या करने के बाद शख्स ने बेड पर दुबककर बैठे बच्चों को कंबल से ढकने के बाद पत्नी की लाश को ठिकाने लगा दिया। बच्चों की गवाही और शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चों की गवाही के बाद हत्यारोपी गिरफ्तार

बच्चों की गवाही के बाद हत्यारोपी गिरफ्तार

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने बाग में महिला की लाश पड़ी देखी। उसकी पहचान सुनील की पत्नी के रूप में हुई। महिला के सिर और अन्य जगहों पर चोट के निशान मिले थे। ऐसा लग रहा है कि दीवार में उसका सिर भिड़ा कर उसकी जान ली गई है। घटना को अंजाम देने वाले मृतका के पति सुनील पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+