Gorakhpur : हत्या कर एक घंटे तक लाश के पास खड़ा रहा हत्यारा,ऐसे दी दर्दनाक मौत

गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आयी है,जो एक व्यक्ति की विक्षिप्त मानसिक दशा को दर्शता है।एक व्यक्ति ने किसी बात पर कहा सुनी होने पर बुजुर्ग को पहले दांत से काटकर घायल कर दिया।जब वह नहीं मरा तो उसने उसे

गोरखपुर,27जुलाई:गोरखपुर के खजनी थानाक्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आयी है,जो एक व्यक्ति की विक्षिप्त मानसिक दशा को दर्शता है।एक व्यक्ति ने किसी बात पर कहा सुनी होने पर बुजुर्ग को पहले दांत से काटकर घायल कर दिया।जब वह नहीं मरा तो उसने उसे पोखरे में डूबों को मार दिया।उसके बाद वह लाश के पास एक घंटे तक खड़ा रहा। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

hatya

मामूली बात पर हुआ विवाद
खजनी के खोरठा गांव निवासी मंगरू यादव(65) किसान थे। समैय माता मंदिर पर मंगरू के बड़े भाई पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर मंदिर के पास पोखरे के किनारे मंगरू भैंस चरा रहे थे। एक बजे गांव का ही रहने वाले अनिल निषाद(30) वहां पहुंच गया। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बात से नाराज अनिल ने मंगरू को दांत काट कर जख्मी कर दिया।फिर उन्हें गड्ढे के पानी में डूबाकर मार डाला।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नशे का आदि है।उसकी मानसिक दशा भी ठीक नहीं रहती।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, शुरूआती जांच में वह पागल या मंदबुद्धि नहीं लग रहा है। इसकी मेडिकल जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+