गोरखपुर न्यूज: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ जेल शिफ्ट हुआ माफिया राजन तिवारी
माफिया राजन तिवारी को शनिवार सुबह गोरखपुर जेल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ जेल स्थानांतरित किया गया। गोरखपुर जेल प्रशासन ने शासन के निर्देश पर यह स्थानातंरण किया है।माफिया राजन तिवारी को गुरुवार को बिहार के रक्सौल
गोरखपुर,20 अगस्त: माफिया राजन तिवारी को शनिवार सुबह गोरखपुर जेल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ जेल स्थानांतरित किया गया। गोरखपुर जेल प्रशासन ने शासन के निर्देश पर यह स्थानातंरण किया है।माफिया राजन तिवारी को गुरुवार को बिहार के रक्सौल से गिरफ्तार किया गया था।उसे पहले गोरखपुर जिला कारागार में रखा गया थे।

इन कारणों से भेजा गया फतेहगढ़
बाहुबली माफिया राजन तिवारी का गोरखपुर सहित पूर्वांचल व बिहार में दबदादा रहा है। यह क्षेत्र उसके प्रभाव क्षेत्र में रहा है। 90 के दशक के कुख्यात बदमाश श्रीप्रकाश शुक्ला के संगत में भी रहा है।
राजन तिवारी के खिलाफ 15 मई 1998 में कैंट थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। उसके अलावा दाउदपुर निवासी श्रीप्रकाश शुक्ल, मोहद्दीपुर निवासी अनुज सिंह, संतकबीरनगर के महुली थानाक्षेत्र के जोरवा निवासी आनंद पांडेय को भी आरोपित बनाया गया था। श्रीप्रकाश शुक्ल, आनंद व अनुज को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मामले में आरोपित राजन तिवारी ही जिंदा है जो दो दशक से बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के गोविंदगंज में रहता है। कुछ दिनों पहले चुपके से उसने गोरखपुर में वापसी करते हुए गुलरिहा और पिपराइच इलाके में प्रापर्टी डीलिंग शुरू की। इसकी भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई।












Click it and Unblock the Notifications