CM Yogi की सख्त पुलिस ने 'माफिया सुधीर सिंह' की जब्त की 2 सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति
Mafia Sudhir Singh News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में गोरखपुर पुलिस द्वारा माफिया सुधीर सिंह की अवैध संपत्ति पर लगातार कार्रवाई हो हो रही है। गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को प्रदेश के टॉप माफियाओं में शामिल सुधीर सिंह की दो सौ करोड़ 95 लाख की अवैध संपत्ति जब्त की है। अभी कुछ दिन पूर्व माफिया की सौ करोड़ की संपत्ति जब्त की गयी थी।
2 सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि अपराध व अपराधियों पर लगातार अंकुश लगाने का कार्य किया जा रहा है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। शनिवार को गीडा पुलिस ने माफिया सुधीर सिंह पर प्रभावी कार्रवाई की है। इसके तहत गैंगस्टर एक्ट के तहत 5 भू संपत्तियों को जब्त किया गया है। इन संपत्तियों को अवैध रुप से अपराध करके अर्जित किया गया था। इन कुर्क की गयी संपत्तियों की अनुमानित कीमत लगभग दो सौ करोड़ 95 लाख है। ये कुर्की क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज व तहसीलदार सहजनवां की उपस्थिति में की गयी। इस अपराधी की अन्य अवैध संपत्तियों की भी तलाश की जा रही है। इन संपत्तियों को भ्ज्ञी कुर्क किया जाएगा।

अलग-अलग थानों में कुल 40 मुकदमें दर्ज
गैंगस्टर सुधीर सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 40 मुकदमें दर्ज हैं। माफिया ने करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के लिए दान पत्र का इस्तेमाल किया है। गोरखपुर पुलिस को ऐसी कई जमीनों के दस्तावेजों की जानकारी हुई थी जो सुधीर सिंह और उसके परिजनों की बेनामी संपत्ति थी। गोरखपुर के गीडा के कालेसर का रहने वाला माफिया सुधीर सिंह गोरखपुर के टॉप-10 माफियाओं में शमिल है।












Click it and Unblock the Notifications