जनता के साथ हुआ छल, पूरी तरह जनविरोधी है यह बजट- काजल निषाद,फिल्म अभिनेत्री और सपा प्रत्याशी
Kajal Nishad News Gorakhpur: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अंतरिम बजट पेश किया। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। इस बजट पर गोरखपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
जन विरोधी है बजट बजट वही जो विकास करें। जो जनता का विकास करें वहीं बजट। यह बजट पूरी तरह से जनविरोधी है। यह बजट दलित और गरीबों के हित में नहीं है। यह बजट पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सभी को दरकिनार कर बनाया गया है। पीडीए इसका पूरा विरोध करेगा।
पिछड़ों गरीबों का शोषण करती है यह सरकार
काजल निषाद ने कहा कि कोई भी इनके बजट से खुश नहीं है। ये हमेशा से ही ऐसा करती है। इस पार्टी ने कहा था सबका साथ, सबका विकास। क्या यही है सबका साथ, सबका विकास है। पिछड़ो,गरीबों, दलितों का शोषण यह सरकार कर रही है।

बेरोजगारी,मंहगाई चरम पर
यह सरकार तानाशाही कर रही है। हर चीज में मनमानी कर रही है। नौकरियों की बात करें तो बेरोजगारी चरम पर है। नौजवान नौकरी के लिए तरस रहे हैं। सभी डिग्रियां बेकार होती जा रही है। आवेदन तो हर साल निकलते हैं लेकिन परीक्षा और भर्ती कब होगी यह तय नहीं रहता। रिजल्ट जल्दी घोषित नहीं करते। जो घोषित भी करते हैं उसे कोर्ट कचहरी के माध्यम से पेंडिंग में डाल देते हैं। उसके बाद जैसे ही चुनाव आता है। फार्म लाना शुरु कर देते हैं। मंहगाई अपने चरम पर है। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी बजट से कोई राहत मिलते नहीं दिख रही है।
जनता के साथ छल है यह बजट
काजल ने कहा कि इस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस सरकार ने आज तक जितने भी वादे किए वो पूरे नहीं किए। यह सरकार पूरी तरह निकम्मी है और यह बजट जनता के साथ छल है।












Click it and Unblock the Notifications