योगी आदित्यनाथ बोले, 'भोजपुरी कलाकार लाया हूं जो आपका मनोरंजन कर सके'

Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एक जनसभा में कहा कि गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन (Ravi Kishan) भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। विपक्षियों की जमानत जप्त हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भोजपुरी कलाकार को आपके सामने लेकर के आए हैं। कम से कम जब आप तनाव में आए, तो ये कलाकार आपका मनोरंजन तो कर सके। विकास तो हम करा ही रहे हैं। विकास के अलावा कुछ और भी तो चाहिए। इस दृष्टि से भोजपुरी का एक अच्छा कलाकार आपके बीच में आया है।

विश्व में बढ़ा भारत का सम्मान

विश्व में बढ़ा भारत का सम्मान

पिपराइच के बाद कैम्पियरगंज उसके बाद गोरखपुर के अभ्यनंदन इंटर कॉलेज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 4 आयामों में बहुत अच्छा काम किया है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया। भारत को सुरक्षित किया है। विकास के तमाम कार्य किये हैं। आज बिजली की समस्या नहीं है लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है क्योंकि बीजेपी की सरकार है। गोरखपुर में हम चिड़िया घर भी खोलने जा रहे हैं। इस चुनाव में जो रिटायर होंगे उनको भी कहीं किसी म्युजियम में रखने की व्यवस्था हो रही है।

प्रियंका गांधी पर कसा तंज

प्रियंका गांधी पर कसा तंज

जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शहजादी का कहना है कि कांग्रेस अब वोटकटवा हो गयी है। पहले मुंहनोचवा आता था और लोग उनकी धुनाई करते थे लेकिन अब आप लोग अपने वोट से कांग्रेस की धुनाई कर दीजिए। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में जितनी भी सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं ने कब्जा किया था। उसे जप्त करने की कार्रवाई प्रारंभ की। 50,000 हेक्टेयर भूमि हमने प्रदेश में कब्जे से मुक्त कराई है।

सांसद के साथ सेल्फी ले, काम के लिए मैं हूं: योगी आदित्यनाथ

सांसद के साथ सेल्फी ले, काम के लिए मैं हूं: योगी आदित्यनाथ

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रवि किशन को भारी मतों के साथ जीत दर्ज करेंगे। विपक्षियों की जमानत जप्त हो जाएगी। मुझे लगता है, कि तब आपके पास वक्त होगा कि आप प्रत्याशी के साथ सेल्फी ले सकें। उनके भाषण और गाने भी सुन पाएंगे। विकास के लिए तो मैं तैयार हूं। मैं पूरा काम करूंगा। आपको कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+