गोरखपुर में सीएम योगी के शिष्य रहे सुनील सिंह का पर्चा खारिज, डीएम के खिलाफ थाने में की शिकायत

Gorakhpur News, गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कभी दाहिने हाथ मानें जाने वाले हिन्दुस्थान निर्माण दल के अध्यक्ष व गोरखपुर से उम्मीदवार सुनील सिंह (sunil singh) का पर्चा जिला निर्वाचन अधिकारी ने खारिज कर दिया है। पर्चा खारिज होने के बाद उन्होंने रिटर्निंट ऑफिसर के खिला कैंट थाने में तहरीर दी है। साथ ही सुनील सिंह (sunil singh) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और रिटर्निंट ऑफिसर पर गंभीर आरोप लगाये है। आपको बता दें कि गोरखपुर सीट पर 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें से 21 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। अब गोरखपुर सीट पर 10 उम्मीदवार ही मैदान में है।

19 मई को है चुनाव

19 मई को है चुनाव

सातवें चरण के लिए 19 मई को गोरखपुर सीट पर चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक चली। हिन्‍दुस्‍थान निर्माण दल के उम्‍मीदवार सुनील सिंह ने 29 अप्रैल को अं‍तिम दिन पर्चा दाखिल किया था। कैंट में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने आए सुनील सिंह ने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ अदने से कार्यकर्ता से डर गए हैं। उन्‍हें गलतफहमी है कि पर्चा खारिज करके हमें तोड़ देंगे। उन्‍होंने कहा कि पर्चा गलत तरीके से खारिज किया गया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी गोरखपुर ने फ्रॉड किया है।

बदला गया नामांकन पत्र

बदला गया नामांकन पत्र

सुनील सिंह ने कहा, जिलाधिकारी ने नामांकन पत्र के पन्‍ने को बदल दिया है। उनके वहां जो पन्‍ना है उस पर मेरा हस्‍ताक्षर नहीं है। इस तरह से लोकतंत्र की हत्‍या की गई है। वहीं, उन्होंने यूपी सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पर्चा खारिज करना था, तो चुनाव ही क्‍यों करवा रहे हैं। कहा कि यह लोकतंत्र की हत्‍या कर रहे हैं। गोरखपुर के जिलाधिकारी और अधिकारी उनका साथ दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। कोर्ट जाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। कैण्‍ट में एफआईआर दर्ज कराने जा रहा हूं। वहां नहीं दर्ज हुआ तो कोर्ट तक जाऊंगा।

क्या कहा जिलाधिकारी ने

क्या कहा जिलाधिकारी ने

हालांकि इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के.विजयेन्‍द्र पाण्डियन का कहना है कि जिन 31 में से 21 पर्चों को खारिज किया गया है। उसमें तमाम कमियां थीं। प्रत्याशियों ने नियम के अनुसार उन कागजातों को नहीं भरा था। इसलिए आज उन्हें खारिज किया गया है। उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीदवारों को सूचित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+