Gorakhpur : मरीजों को मिलेगी राहत,मेडिकल कॉलेज में लगा 20 हजार लीटर का ऑक्सीजन प्लांट
कोरोना संक्रमण को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 20 हजार लीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है।अब 7 सौ मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगा।

Gorakhpur News: बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 20 हजार लीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इससे कोराेना मरीजों के इलाज में राहत मिलेगी। यह एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट हैं। इसकी शुद्धता अधिक होती है।जल्द ही इसकी सप्लाई शुरु कर दी जाएगी।
14 ऑपरेशन थिएटर में की जा सकेगी इसकी आपूर्ति
यह आक्सीजन प्लांट 5 सौ बेड के बाल रोग चिकित्सा संस्थान और 200 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के बीच स्थापित किया गया है। दोनों ब्लॉक को इनके बीच स्थापित किया गया है। बाल रोग संस्थान में पहले से ही 20 हजार लीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगा है। हालांकि इससे चार सौ को ही ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल रही थी। इसके लगने से सात सौ मरीजों को आक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। 14 ऑपरेशन थिएटर में भी इसकी आपूर्ति की जा सकेगी।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 15 सौ बेड पर वर्तमान समय में मरीजों का इलाज चल रहा था। वर्तमान समय में पांच आक्सीजन प्लांट हैं इसके लगने के बाद इनकी संख्या 6 हो जाएगी।बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 15 सौ बेड पर वर्तमान समय में मरीजों का इलाज चल रहा था। वर्तमान समय में पांच आक्सीजन प्लांट हैं इसके लगने के बाद इनकी संख्या 6 हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। यदि जरुरत पड़ी तो मेडिकल कॉलेज में सात सौ बेड का कोविड वार्ड संचालित किया जा सकेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications