Khelo India: रोइंग खिलाड़ियों का गोरखपुर में होगा भव्य स्वागत, होटलों पर मिलेगी यह खास सुविधा
गोरखपुर में शुरु हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में आने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

Gorakhpur News: गोरखपुर में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का शहर आगमन 25 मई से ही शुरु हो जाएगा। ऐसे में उनका यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है।
गोरखपुर आगमन पर इन खिलाड़ियों का एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर चंदन- तिलक के साथ स्वागत किया जाएगा। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए इन तीनों आगमन स्थलों पर हेल्प डेस्क का भी गठन किया जा रहा है। हेल्प डेस्क पर वालंटियर्स की तैनाती रहेगी। जो खिलाड़ियों और उनके साथ आए स्टाफ का स्वागत कर उन्हें उनके ठहरने के गंतव्य तक पहुंचाएंगे।
प्रतिभागी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था न्यू स्टैंडर्ड होटल, होटल प्रदीप, कृष्णा पैलेस, प्रगति इन, होटल शिवम, सरोवर पोर्टिकों सहित अन्य होटलों में की गयी है। होटलों के बाहर पुरुष महिला पुलिसकर्मियों की टीम व आपात चिकित्सा सेवा के लिए एंबुलेंस की टीम मौजूद रहेगी।
होटल प्रदीप पैलेस, कृष्णा पैलेस, प्रगति इन, न्यू स्टैंडर्ड होटल, होटल शिवम, सरोवर पोर्टिको और होटल विवेक में होगी। महिला और पुरुष खिलाड़ियों को अलग-अलग ठहराया जाएगा। सभी होटलों पर सुरक्षा के लिए पुरुष-महिला पुलिसकर्मियों की टीम तथा आपात चिकित्सा सेवा के लिए एम्बुलेंस टीम मुस्तैद रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications