Gorakhpur News: केरल के राज्यपाल का गोरखपुर दौरा,कहा-भारतीय संस्कृति हमारी धरोहर
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को गोरखपुर दौरे पर थे।इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नागेंद्र नाथ सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखपुर क्लब में आयोजित विचार गोष्ठी में हिस्सा लिया। उन्होंने भा
गोरखपुर,23अगस्त: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को गोरखपुर दौरे पर थे।इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नागेंद्र नाथ सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखपुर क्लब में आयोजित विचार गोष्ठी में हिस्सा लिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति व इसकी विशेषताओं को आमजन से साझा किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत में विविधता में एकता को स्वीकार ही नहीं किया गया, बल्कि सम्मान भी दिया गया है। भारत की संस्कृति ऐसी है, जिसने अपने बुनियादों से रिश्ता खत्म नहीं किया। ज्ञान और परंपरा हमारी संस्कृति की विरासत है। ज्ञान की प्रगति ही जीवन का लक्ष्य है। विविधता के अंदर एकता नजर आए, यही ज्ञान का मकसद होना चाहिए।यह हमारी परंपरा है, इसकी शुरुआत वेदों से हुई है। राज्यपाल ने कहा कि दुनिया में पांच बड़ी संस्कृतियों को मान्यता दी गई है, बाकी सभी देश उन्हीं से जुड़े हुए हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ईरान वैभव और शानो शौकत, रोम की सुंदरता, चीन का कौशल, तुर्की की बहादुरी और भारत, ज्ञान व प्रजा के संवर्धन के लिए जानी जाती है।
उन्होंने कहा कि हम सभी ने अपनी संस्कृति के मूल आधार को कभी विचलित नहीं होने दिया। यही भारत के संस्कृति की विशेषता है। मतभेदों में मन का भेद नहीं बनाना चाहिए। विविधता, एकता को मजबूत करने का जरिया हो सकता है।
पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा की स्वतंत्रा आंदोलन राष्ट्रीय एकता का सबसे बड़ा स्रोत रहा है। जातीयता की विकृति राजनीती ने दिया। विभिन्न राजनीतिक दल अपने प्रदेश की बात करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications