घर का नक्शा पास करने के लिए 20 हजार रुपए घूस मांग रही थी महिला क्लर्क, रंगे हाथों गिरफ्तार
गोरखपुर। एंटी करप्शन टीम ने जीडीए में तैनात महिला क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला क्लर्क नक्शा पास करने के नाम पर एक आवेदक से 20 हजार रुपए घूस मांग रही थी। टीम ने उसे हिरासत में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर थाने भेज दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

नक्शा पास करने के लिए मांगे 20 हजार रुपए
एंटी करप्शन की गोरखपुर और लखनऊ की टीम ने जीडीए के मानचित्र विभाग में लिपिक पद पर तैनात महिला को 20 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। महिला ने एक भवन का मानचित्र पास कराने के नाम पर 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के कहने पर गुरुवार एंटी करप्शन की टीम ने महिला को रंगे हाथों रिश्वत लेते जीडीए ऑफिस में गिरफ्तार किया है।

एंटी करप्शन विभाग में की शिकायत
एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक देव प्रकाश रावत ने बताया कि जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) में तैनात महिला क्लर्क के पास एक आवेदक ने नक्शा पास करने के लिए आवेदन किया था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद महिला आवेदक से घूस मांगने लगी। युवक ने एंटी करप्शन विभाग में इसकी शिकायत की। उसके बाद टीम ने योजना के तहत महिला को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहते हैं अधिकारी
इस मामले में एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक देव प्रकाश रावत ने बताया कि शिकायतकर्ता शैलेश चंद्र श्रीवास्तव हैं। जीडीए में अपने मकान का नक्शा पास कराने के लिए दिया था। उसी के संबंध में जीडीए में नियुक्त एक लिपिक द्वारा रुपयों की मांग की गई। शिकायतकर्ता की शिकायत पर महिला लिपिक को रंगे हाथ 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications