Indian Railway: जैसलमेर- काठगोदाम एक्सप्रेस का पोखरण स्टेशन पर होगा प्रायोगिक ठहराव
Railway ने यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर- काठगोदाम एक्सप्रेस का पोखरन स्टेशन पर 6 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव किया गया है।

Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15013-15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का पोकरण स्टेशन पर 6 माह के लिये प्रायोगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
- जैसलमेर से 09 अप्रैल, 2023 से प्रस्थान करने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस पोकरण स्टेशन पर 04.20 बजे पहुँचकर 04.25 बजे प्रस्थान करेगी।
- काठगोदाम से 07 अप्रैल, 2023 से प्रस्थान करने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस पोकरण स्टेशन पर 20.00 बजे पहुँचकर 20.05 बजे प्रस्थान करेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे रेलवे सुरक्षा बल ने रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास के क्रम में 08 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को प्लेटफार्म संख्या-02 एवं 03 पर क्रमशः 09, 11 एवं 13 वर्ष के तीन लड़के सदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त तीनों लड़के को चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
इसी क्रम में 07 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बलरामपुर एवं अपराध आसूचना शाखा, गोण्डा ने मुखबीर से प्राप्त सूचना पर श्रावस्ती स्थित जनसेवा केन्द्र से अवैध टिकटों के कारोबार में संलिप्त एक दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आइडी पर बने 06 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया।
09 अप्रैल, 2023 को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, कप्तानगंज एवं अपराध आसूचना शाखा, भटनी ने छितौनी बाजार स्थित जनसेवा केन्द्र से अवैध टिकटों के कारोबार में संलिप्त एक दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आइडी पर बने 15 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
09 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, सीतापुर को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर 10 वर्ष की एक लड़की डरी-सहमी हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन, सीतापुर को सुपुर्द किया गया। 09 अप्रैल, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, लखीमपुर को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर क्रमशः 06, 09 एवं 15 वर्ष के तीन लडके संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त तीनों लड़के को चाइल्ड लाइन, लखीमपुर को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications