Indian Railway: सुभागपुर-पचपेड़वा रेल खण्ड का विद्युतीकरण कार्य पूरा, अब इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी ये ट्रेनें
लखनऊ मंडल के सुभागपुर व पचपेडवा रेलमार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। अब इस रुट पर चलने वाली ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेंगी।

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल अन्तर्गत सुभागपुर-पचपेड़वा रेल खण्ड का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिस पर 20 फरवरी,2023 को निरीक्षण तथा गति परीक्षण किया गया। इस रेल खण्ड के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों का संचलन विद्युत इंजन से आरम्भिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक निम्नवत किया जायेगा ।
- 12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 21 फरवरी,2023 से गोण्डा से चलाई जायेगी ।
- 12571 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 22 फरवरी,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी ।
- 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 21 फरवरी,2023 से गोण्डा से चलाई जायेगी ।
- 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 23 फरवरी,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी।
- 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 25 फरवरी,2023 से गोण्डा से चलाई जायेगी ।
- 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 01 मार्च,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी।
- 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 24 फरवरी,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी ।
- 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 25 फरवरी,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी ।
- 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 23 फरवरी,2023 से गोण्डा से चलाई जायेगी।
- 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 23 फरवरी,2023 से बलरामपुर से चलाई जायेगी ।
- 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 27 फरवरी,2023 से गोण्डा से चलाई जायेगी ।
- 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 28 फरवरी,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी ।
- 15707 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 22 फरवरी,2023 से गोण्डा से चलाई जायेगी ।
- 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 23 फरवरी,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी ।
- 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 05 मार्च,2023 से लखनऊ से चलाई जायेगी।
- 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 04 मार्च,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी ।
- 15069 गोरखपुर-ऐषबाग एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 05 मार्च,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी ।
- 15070 ऐषबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 05 मार्च,2023 से ऐषबाग से चलाई जायेगी ।
- 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 04 मार्च,2023 से नकहा जंगल से चलाई जायेगी ।
- 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस विद्युत इंजन से 05 मार्च,2023 से गोमतीनगर से चलाई जायेगी ।
- 05447 गोरखपुर-गोण्डा विषेष गाड़ी विद्युत इंजन से 21 फरवरी,2023 से गोरखपुर से चलाई जायेगी।
- 05448 गोण्डा-गोरखपुर विषेष गाड़ी विद्युत इंजन से 21 मार्च,2023 से गोण्डा से चलाई जायेगी।
Recommended Video

गोरखपुर-आनन्दनगर-बढ़नी-गोण्डा (लूप) खण्ड के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो जाने से इस खण्ड पर चलने वाली 11 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ी तथा मालगाड़ियों के विद्युत इंजन से चलने के फलस्वरूप 8000 किलो लीटर डीजल की प्रतिवर्ष खपत में कमी आयेगी तथा इस पर व्यय होने वाले रू0 85 करोड़ रेल राजस्व की बचत होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त गाड़ियों के समय पालन में भी अपेक्षित सुधार होगा ।












Click it and Unblock the Notifications