यात्रियों की सुविधा के लिए गोड्डा से गोमती नगर के मध्य चलेगी एक जोड़ी नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, देखें पूरी

Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गोड्डा से गोमती नगर के मध्य एक जोड़ी नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचलन किया जायेगा । इस गाड़ी का उद्घाटन 24 फरवरी,2024 को गोड्डा से 03402 उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा । 24 फरवरी, 2024 को 03403 उद्घाटन विशेष गाड़ी का संचलन गोड्डा से किया जायेगा। नियमित रूप से, 15090-15089 गोमती नगर-गोड्डा-गोमती नगर एक्सप्रेस का संचलन गोमतीनगर से 01 मार्च, 2024 से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोड्डा से 02 मार्च, 2024 से प्रत्येक शनिवार को चलाई जायेगी।

03403 गोड्डा-गोमती नगर उद्घाटन विशेष गाड़ी 24 फरवरी, 2024 को गोड्डा से 14.10 बजे प्रस्थान कर हंसडीहा से 15.20 बजे, मन्दार हिल से 15.46 बजे, बाराहाट से 16.04 बजे, भागलपुर से 17.05 बजे, सुल्तानगंज से 17.30 बजे, मुंगेर से 18.45 बजे, बेगुसराय से 19.20 बजे, बरौनी से 19.55 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, छपरा से 23.20 बजे दूसरे दिन सीवान से 00.15 बजे, भटनी से 00.55 बजे, देवरिया सदर से 01.20 बजे, गोरखपुर से 02.40 बजे, खलीलाबाद से 03.18 बजे, बस्ती से 03.46 बजे, मनकापुर से 04.29 बजे, गोण्डा से 05.15 बजे, बुढ़वल से 06.18 तथा बाराबंकी से 06.48 बजे छूटकर गोमतीनगर 07.30 बजे पहुंचेगी।

train

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान के 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08 कोच तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

नियमित रूप से, 15090 गोमतीनगर-गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 मार्च, 2024 से प्रत्येक शुक्रवार को गोमतीनगर से 15.35 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 16.10 बजे, बुढ़वल से 16.34 बजे, गोण्डा से 17.30 बजे, मनकापुर से 17.54 बजे, बस्ती से 18.48 बजे, खलीलाबाद से 19.18 बजे, गोरखपुर से 20.50 बजे, देवरिया सदर से 22.00 बजे, भटनी से 22.23 बजे, सीवान से 23.10 बजे दूसरे दिन छपरा से 00.50 बजे, सोनपुर से 01.55 बजे, हाजीपुर से 02.10 बजे, बरौनी से 04.20 बजे, बेगुसराय से 04.40 बजे, मुंगेर से 06.05 बजे, सुल्तानगंज से 07.45 बजे, भागलपुर से 08.32 बजे, बाराहाट से 09.28 बजे, मन्दार हिल से 09.45 बजे तथा हंसडीहा से 10.30 बजे छूटकर गोड्डा 11.10 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार 15089 गोड्डा-गोमतीनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस 02 मार्च, 2024 से प्रत्येक शनिवार को गोड्डा से 14.10 बजे प्रस्थान कर हंसडीहा से 15.20 बजे, मन्दार हिल से 15.46 बजे, बाराहाट से 16.04 बजे, भागलपुर से 17.05 बजे, सुल्तानगंज से 17.30 बजे, मुंगेर से 18.45 बजे, बेगुसराय से 19.20 बजे, बरौनी से 19.55 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, छपरा से 23.20 बजे दूसरे दिन सीवान से 00.15 बजे, भटनी से 00.55 बजे, देवरिया सदर से 01.20 बजे, गोरखपुर से 02.40 बजे, खलीलाबाद से 03.18 बजे, बस्ती से 03.46 बजे, मनकापुर से 04.29 बजे, गोण्डा से 05.15 बजे, बुढ़वल से 06.08 बजे तथा बाराबंकी से 06.48 बजे छूटकर गोमतीनगर 07.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+