Indain Railway: रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया संचलन, देखें पूरी अपडेट
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 30 जून, 2023 को एवं 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी का संचलन 02 जुलाई, 2023 को एक फेरे के लिये बढ़ाया है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 30 जून, 2023 को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सीवान से 17.25 बजे, देवरिया सदर से 18.50 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.33 बजे, बस्ती से 22.03 बजे, गोण्डा से 23.20 बजे दूसरे दिन बादशहनगर से 01.43 बजे, ऐशबाग से 02.20 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.15 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 06.05 बजे, रगौल से 06.25 बजे, बांदा से 07.45 बजे, चित्रकूट धाम से 08.47 बजे, सतना से 12.15 बजे, कटनी से 13.45 बजे, जबलपुर से 16.15 बजे, इटारसी से 20.05 बजे तीसरे दिन भुसावल से 00.15 बजे, नासिक रोड से 03.35 बजे तथा कल्याण से 06.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुॅचेगी।

Indian Railway: रेलवे ने निरस्त की सिंगरौली- टनकपुर एक्सप्रेस, इन ट्रेनों का बढ़ा ठहराव
वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 02 जुलाई, 2023 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 13.20 बजे, नासिक रोड से 16.10 बजे, भुसावल से 19.35 बजे दूसरे दिन इटारसी से 00.55 बजे, जबलपुर से 04.45 बजे, कटनी से 06.35 बजे, सतना से 08.35 बजे, चित्रकूट धाम से 12.42 बजे, बांदा से 14.05 बजे, रागौल से 14.45 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 15.10 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 17.50 बजे, ऐषबाग से 19.25 बजे, बादषाहनगर से 19.47 बजे, गोण्डा से 21.55 बजे, बस्ती से 23.10 बजे, खलीलाबाद से 23.35 बजे तीसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे तथा देवरिया सदर से 01.40 बजे छूटकर सीवान 03.15 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एकोनामी के 18 कोचों सहित कुल 20 लगाये जायेगे।












Click it and Unblock the Notifications