Railway News: इन ट्रेनों का बदला मार्ग,यात्रा से पहले देखें पूरी अपडेट
रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन विभिन्न कार्यों के होने के कारण की गयी है। वर्तमान समय में लखनऊ स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य चल रहा है। इसमें प्रमुख रुप से गोरखनाथ एक्सप्रेस,पोरबंदर एक्सप्
GORAKHPUR NEWS: रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन विभिन्न कार्यों के होने के कारण की गयी है। वर्तमान समय में लखनऊ स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य चल रहा है। इसमें प्रमुख रुप से गोरखनाथ एक्सप्रेस,पोरबंदर एक्सप्रेस,गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन ट्रेनों का बदला मार्ग
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमाार सिंह ने बताया कि 29 नवंबर तक 12555/12556 नंबर की गोरखधाम एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जाएगी।
19269 नंबर की पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 24 एवं 25 नवंबर को निर्धारित मार्ग आलमनगर-लखनऊ-बाराबंकी के स्थान पर आलमनगर- लखनऊ-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी के रास्ते तथा 23 से 29 नवंबर तक 11123 नंबर की बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-मानकनगर के स्थान पर बाराबंकी-मल्हौर- ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जाएगी। 02575/02576 नंबर की हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दो दिसंबर से 29 जनवरी तक चलाई जाएगी।
रेलवे विशेष पार्सल ट्रेनें संचालित करेगा। प्रथम चरण में कानपुर के रास्ते लखनऊ से सूरत के बीच पहली ट्रेन चलाने की योजना है। इसका विस्तार मुख्यालय गोरखपुर तक किया जाएगा।पूर्वोत्तर रेलवे का 67वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार
पूर्वोत्तर रेलवे का 67वाँ रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का आयोजन रेलवे प्रेक्षागृह में 23 नवम्बर को आयोजित किया गया, जिसमें कैलाश चन्द्र जोशी, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक ने भण्डार विभाग के मुख्यालय, डिपो एवं कुल 101 कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक कैलाश चन्द्र जोशी ने कहा कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों के समेकित प्रयास से पूर्वोत्तर रेलवे पर वर्ष 2021-22 में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित 160 करोड के स्क्रैप सेल के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था तथा इस वर्ष 2022-23 में भी निर्धारित 145 करोड़ के स्क्रैप सेल के लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब हैं। उन्होंनेे कहा कि भण्डार विभाग की चुनौतियाँ और भी बढ़ गई हैं। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग के क्रय की जिम्मेदारी भी भण्डार विभाग को दे दी गयी हैं।












Click it and Unblock the Notifications