Indian Railway: वाराणसी सिटी-सारनाथ रेलखण्ड के मध्य कार्य के चलते नियंत्रित कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

Railway Update News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत वाराणसी सिटी-सारनाथ रेलखण्ड के मध्य कज्जाकपुर समपार संख्या-23 'ए' पर सड़क उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का नियंत्रण निम्नवत् किया जायेगा।

नियंत्रण

- गाड़ी संख्या-11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस 28, 29, 31 दिसम्बर, 2023 एवं 01 जनवरी, 2024 को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- गाड़ी संख्या-19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 28, 29, 31 दिसम्बर, 2023 एवं 01 जनवरी, 2024 को उत्तर रेलवे पर 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

train

- गाड़ी संख्या-15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 28, 29, 31 दिसम्बर, 2023 एवं 01 जनवरी, 2024 को उत्तर रेलवे पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में 24 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा, लखनऊ एवं रेलवे सुरक्षा बल चौकी, बादशाहनगर द्वारा बादशाहनगर आरक्षण केन्द्र से एक व्यक्ति को रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त पाकर गिरफ्तार किया गया।

24 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, गोरखपुर द्वारा संयुक्त रूप से अपराधिक निगरानी के दौरान गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 2 से यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को चोरी के 02 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

23 दिसम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, बहराईच साथ स्टाफ द्वारा गाड़ी सं. 05132 के बनगाई स्टेशन आगमन गाड़ी में एक बीमार महिला को डाक्टर से इलाज कराकर उसके घर भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+