Indian Railway: दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
भटनी औड़िहार खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेंने निरस्त कर दी हैं।

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-औंड़िहार खंड के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। भटनी से गोरखपुर तथा औंड़िहार से वाराणसी खंड का दोहरीकरण पहले ही हो चुका है। इस दोहरीकरण से गोरखपुर से प्रयागराज के मध्य सभी खंड दोहीरकृत हो जाएंगे। जिसके फलस्वरूप मांग के अनुरूप अतिरिक्त ट्रेनें चलायी जा सकेंगी तथा ट्रेनों का समयपालन भी शत-प्रतिशत हो सकेगा।
भटनी से औंड़िहार रेल खंड 117 किलोमीटर के दोहरीकरण हेतु 1177 करोड़ रुपये स्वीेकृत है। जिसके अन्तर्गत 12 वृहद पुल तथा 108 छोटे पुलों सहित अन्य यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। इस खंड में घाघरा नदी पर एक महत्वपूर्ण पुल का भी निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिस पर 61 मीटर स्पान के 18 ओपेन वेब गर्डर लगाये जाएंगे तथा पुल की लम्बाई 1.16 किमी होगी।
प्रथम चरण में इंदारा से कीड़िहरापुर का दोहरीकरण कार्य पूर्ण लिया गया है। जिसका रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण 30 मार्च, 2023 को प्रस्तावित है। इससे यहां यात्रियों को कई सुविधा मिलेगी। इससे
इंदारा-कीड़िहरापुर दोहरी लाइन के साथ इंदारा यार्ड रिमाडलिंग के पश्चात इस स्टेशन पर 07 रनिंग लाइनों में 05 लाइनों पर यात्री प्लेटफार्म तथा 7वीं रनिंग लाइन, गुड्स प्लेटफार्म के रूप में उपलब्ध होगी, जिस पर दोनों तरफ से माल गाड़ियों का आवागमन होगा। वर्तमान में इंदारा में 04 रनिंग लाइनों में 03 यात्री प्लेटफार्म तथा 01 गुड्स प्लेटफार्म है, जहां से 36 जोड़ी यात्री गाड़ियों का संचलन होता है। जिसमें फेफना की तरफ 15 जोड़ी तथा भटनी की ओर 21 जोड़ी गाड़ियों का संचलन होता है।
रेलवे द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं इंदारा स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य हेतु 11 से 25 मार्च, 2023 तक प्री-नाॅन इंटरलाॅक एवं 26 से 30 मार्च, 2023 तक नाॅन इंटरलाॅक कार्य तथा 30 मार्च, 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है।
निरस्तीकरण
- 01748-01747 बनारस-भटनी-बनारस अनारक्षित विषेष गाड़ी 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
- 15129-15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
- 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 13 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी।
- 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05167-05168 बलिया-शाहगंज-बलिया अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
Recommended Video

Indian Railway: कटनी-सिंगरौली रूट पर 19 मार्च तक कई ट्रेन कैंसिल और डायवर्ट, देखिए ट्रेन की लिस्ट
- 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 15 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी 20 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
- 05444 मऊ-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी 21 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
- 15104-15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 26, 29 एवं 30 मार्च, 2023 को निरस्त रहेगी।
- 15111-15112 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस 26 से 30 मार्च, 2023 तक निरस्त रहेगी।
- 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस 29 मार्च, 2023 को निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications