Indian Railway: लखनऊ जं-मल्हौर खण्ड के गोमतीनगर स्टेशन पर कार्य के चलते रेलवे ने बदला इन ट्रेनों का मार्ग

Indian Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे पर लखनऊ जं-मल्हौर खण्ड के गोमतीनगर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के संदर्भ में गर्डर लांचिंग के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन

-गोरखपुर से 03 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगी।

train

नियंत्रण

-गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस 03 दिसम्बर, 2023 को मार्ग में 20 मिनट एवं 07 दिसम्बर, 2023 को मार्ग में 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग

-पनवेल से 02 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 05014 पनवेल-गोरखपुर विशेष गाड़ी पनवेल से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

इस ट्रेन का होगा ठहराव

यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या-15205/15206 लखनऊ जं.-जबलपुर-लखनऊ जं. चित्रकूट एक्सप्रेस का 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव 02 दिसम्बर, 2023 से उत्तर मध्य रेलवे के हमीरपुर स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा।

लखनऊ जं. से 02 दिसम्बर, 2023 से चलने वाली 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस हमीरपुर स्टेशन पर 20.29 बजे पहुंचकर 20.31 बजे प्रस्थान करेगी।

जबलपुर से 02 दिसम्बर, 2023 से चलने वाली 15206 जबलपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस हमीरपुर स्टेशन पर 04.54 बजे पहुंचकर 04.56 बजे प्रस्थान करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+