Gorakhpur News: आठ वाहनों को टक्कर मारने के बाद बोला कार चालक- 'मैं नशे में हूं, याराे मुझे माफ करो'

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें नशे में कार चालक ने आठ वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार का पैर टूट गया है और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपी को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरी बाजार-कौवाबाग मार्ग पर जंगल धूषड के रहने वाले कार चालक नीतिश सिंह ने नशे में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से एक किमी के अंदर चार कार व तीन बाइक सवारों और एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। कौआबाग के पास उन्होंने एक साइकिल सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह कार से भागने लगे। पादरी बाजार पहुंचने पर उसने विनोद दूबे के फार्च्युनर में टक्कर मार दी।

gorakhpur

आगे जाकर संदीप त्रिपाठी के इनोवा में, मनीष सिंह के आटो में, रूपेश के अर्टिगा में, मधुसूदन शर्मा की बाइक में और स्कूटी सवार को टक्कर मारते हुए जंगल धूषड़ की तरफ भागने लगा। जंगल मातादीन के बबलू चौधरी का पैर टूट गया। कार चालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि नशे में धुत कार चालक ने आठ वाहनों को टक्कर मार दी। घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+