Gorakhpur News: पति-पत्नी का खेत में मिला शव,हत्या की आशंका

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड़ में पति-पत्नी का शव खेत में मिला। दोनो एक सप्ताह पूर्व किराए के मकान में रहने आए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

murder

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड़ में शुक्रवार की सुबह खेत में बने मकान में पति-पत्नी का शव मिला। दोनों का शव एक-दूसरे से कुछ दूरी पर था। एक सप्ताह से दोनों इस किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों की मौत से क्षेत्र में दहशत है। हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, जंगल धूसड शिव मंदिर से कुछ दूरी पर ही हसनगंज के निवासी संजय कुमार का मकान है। कुछ दूरी पर ही एक टीन शेड भी बना है। जिसमें ऑटो चालक व उसकी पत्नी किराए पर रहते थे। दोनों महराजगंज के रहने वाले हैं। मकान मालिक ने शुक्रवार को दोनों का शव देखा। उसने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऑटो चालक की पहचान महराजगंज के महेंद्र के रुप में की गयी है। एक नई टैंपो भी बरामद की गयी है।

थानाध्यक्ष पिपराइच ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही । जल्द ही घटना का अनावरण हो जाएगा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+