Holi Special Train: आनंद विहार टर्मिनस से जोगबनी तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन,देखें पूरी अपडेट

होली के मद्देनजर रेलवे ने आनंद विहार से जोगबनी स्टेशन के मध्य होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसका संचालन शुरु हो जाएगा।

train

Gorakhpur News: रेलवे ने होली त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04064-04063 आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 04 से 11 मार्च, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी से 06 से 13 मार्च, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय≤ पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।

04064 आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 04 से 11 मार्च, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 15.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 19.25 बजे, बरेली से 21.10 बजे, शाहजहाॅपुर से 22.19 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.20 बजे, अयोध्या कैंट से 04.25 बजे, शाहगंज से 05.50 बजे, आजमगढ़ से 07.15 बजे, मऊ से 08.15 बजे, बलिया से 10.17 बजे, छपरा से 11.45 बजे, हाजीपुर से 13.20 बजे, बरौनी से 15.40 बजे, बेगूसराय से 16.02 बजे, खगड़िया से 16.52 बजे, नवगछिया से 17.42 बजे, कटिहार से 19.50 बजे, पूर्णिया से 20.35 बजे, अररिया से 21.10 बजे तथा फारबिसगंज से 21.32 बजे छूटकर जोगबनी 22.30 बजे पहुॅचेगी।

वापसी यात्रा में 04063 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 06 से 13 मार्च, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को जोगबनी 01.20 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 01.35 बजे, अररिया से 02.00 बजे, पूर्णिया से 03.25 बजे, कटिहार से 04.30 बजे, नवगछिया से 05.32 बजे, खगड़िया से 06.32 बजे, बेगूसराय से 07.12 बजे, बरौनी से 08.00 बजे, हाजीपुर से 10.10 बजे, छपरा से 11.25 बजे, बलिया से 12.30 बजे, मऊ से 13.50 बजे, आजमगढ़ से 14.45 बजे, शाहगंज से 17.00 बजे, अयोध्या कैंट से 19.30 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 00.20 बजे, शाहजहाॅपुर से 04.37 बजे, बरेली से 05.38 बजे तथा मुरादाबाद से 07.58 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 11.10 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।

Recommended Video

      प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का सीएम ने दिया सौगात, कहीं यह बड़ी बात

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+