जानिए गोरखपुर चिड़ियाघर में आए नन्हें मेहमान के बारे में,जिसका लम्क्षी से है खास नाता
गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाईघोड़े ने एक नवजात को जन्म दिया है। दोनों को 48 घंटे के लिए क्वारंटीन किया गया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर चिड़ियाघर में एक खास मेहमान आ चुका है। साल के पहले दिन इस मेहमान का चिड़ियाघर में आगमन हुआ। जी हां दरियाई घोड़े लक्ष्मी ने एक नवजात को जन्म दिया है। दोनों को एहतियातन क्वारंटीन में रखा गया है। दो दिनों तक दोनों क्वारंटीन रहेंगे।
चिड़ियाघर में लक्ष्मी नाम से प्रसिद्ध दरियाई घोड़े को फरवरी माह में गोरखपुर आए दो साल हो जाएंगे। लक्ष्मी यहां के माहौल में पूरी तरह घुल मिल गयी है। उसे कानपुर चिड़ियाघर से यहां लाया गया था। इस चिड़ियाघर में सफेद भालू भी बच्चे जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाला है। लक्ष्मी यहां अपने बेटे जय के साथ रहती है।
चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. राजामोहन ने बताया कि दरियाई घोड़े लक्ष्मी ने एक नवजात को जन्म दिया है।
पिछले तीन माह पर नजर डाले तो भिन्न-भिन्न वन्य जीवों ने तीन दर्जन से अधिक बच्चों को जन्म दिया है। वजरीगर पक्षी ने अंडे दिए थे जिनसे आधा दर्जन बच्चे निकले थे। काकाटिल पक्षी ने चार और मस्कवी डक के 3 बच्चे हैं। यहां मगरमच्छ और कछुआ भी बच्चों को जन्म दे चुके हैं।
गोरखपुर चिड़ियाघर पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां साल के पहले दिन 22 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। इसी तरह 25 दिसंबर को 15 हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे थे। यहां आए दिन पर्यटाकों की अच्छी संख्या रहती है। यहां वर्तमान समय में 36 प्रजातियों के 200 वन्यजीव हैं लेकिन अभी यहां 68 प्रजातियों के 400 वन्यजीवों को लाया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications