गणतंत्र दिवस को लेकर इंडो-पाक बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, चप्पे-चप्पे पर छानबीन
गोरखपुर/महराजगंज। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि नेपाल से भारत को जोड़ने वाली सीमा खुली होने की वजह से यहां से लगातार घुसपैठ की आंशका बनी रहती है। यही वजह है कि महराजगंज जिले से लगी सोनौली सीमा पर चप्प-चप्पे पर पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। सीमा पर सीसीटीवी और सादे लिवास में भी जवान जाने वालों पर नजर रख रहे है।

महराजगंज जनपद से सटे इंडो नेपाल सीमा के सभी थानों को अलर्ट के साथ पुलिस ने पेट्रोलिंग बढा दी है। भारत से नेपाल जाने वालों या नेपाल से भारत आने वाले हर एक व्यक्ति और गाड़ियों की सघनता के साथ तलाशी ली जा रही है।

महराजगंज जिले से लगी भारत नेपाल सीमा पर सीमा पार से आने वालो की गहनता से जांच की जा रही है। सीमा पर एस एस बी जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। बीते दिनों नेपाल से आतंकी गतिविधिओ और मादक पदार्थो के बडे मामले सामने आने के बाद अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक नही चाहती हैं। इसके लिए अब सीमा पर जवान सीसीटीवी और खुफिया टीम के जरिए सीमा पार से आने वालो पर नजर रख रहे हैं। देश विरोधी गतिविधियों को कैसे रोका जाए इसको लेकर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक खाका तैयार किया है। सोनौली सीमा पर ही नहीं बल्कि जिले से लगी पूरे सीमा पर चौकसी तेज कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़: हत्या की घटनाओं से आक्रोशित वकीलों ने सिपाही को दौड़ाकर पीटा












Click it and Unblock the Notifications