UP: पैतृक गांव ले जाया जाएगा हरिशंकर तिवारी का पार्थिव शरीर, बड़हलगंज मुक्तिधाम पर होगा अंतिम संस्कार
Hari Shankar Tiwari: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का बुधवार को बड़हलगंज मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पूर्व उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।

Hari Shankar Tiwari Death: पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का मंगलवार शाम उनके गोरखपुर स्थित आवास पर निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव टांडा ले जाया जाएगा। जहां से फिर बड़हलगंज मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हरिशंकर तिवारी के पुत्र व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि पिता जी का अपनी मातृभूमि से विशेष लगाव था। गांव के लोगों से उनका खास जुडाव था। बुधवार को पिता जी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव टांडा ले जाया जाएगा। वहां लोगों के दर्शन करने के पश्चात बड़हलगंज मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हरिशंकर तिवारी चिल्लूपार विधानसभा से लगातार 22 वर्षों तक विधायक रहे। वह वर्ष 1985 से 2007 तक विधायक रहे। छह बार विधायक रहने के साथ ही वह कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे। हरिशंकर तिवारी पूर्वांचल के बड़े बाहुबली थे। इसके साथ ही पूर्वांचल के बड़े ब्राह्मण नेता के रूप में वह जाने जाते थे ।












Click it and Unblock the Notifications