बाबा गोरखनाथ के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड स्टार गोविंदा, CM योगी आदित्यनाथ से भी की मुलाकात

Recommended Video

    Uttar Pradesh : Gorakhnath temple पहुंचे Actor Govinda, CM Yogi से की मुलाकात। वनइंडिया हिंदी

    गोरखपुर। फिल्मस्टार गोविंदा रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री और गोविंदा के बीच फिल्म शूटिंग और एको ट्ररिज्म को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि इस दौरान गोविंदा को देखने के लिए गोरखनाथ मंदिर पर भारी भीड़ जुट गई थी।

    Govinda meet UP Chief Minister Yogi Adityanath

    रविवार की सुबह फिल्मस्टार गोविंदा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए। गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में 9:15 बजे मुख्यमंत्री की गोविंदा से मुलाकात हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने गोविंदा से कहा कि वह फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करवाएं, यहां अपार संभावनाएं हैं।

    यूपी टूरिज्म को काफी बढ़ावा दिया गया है, गोरखपुर में रामगढ़ ताल को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा दिया गया है। यहां भी इसके अवसर मौजूद हैं, इसके साथ सीएम ने गोविंदा को कुंभ मेले की पूरे विस्तार से जानकारी दिया कि कैसे इसे विश्वस्तरीय बनाया गया। मुख्यमंत्री ने गोविंदा को प्रयागराज कुंभ 2019 की पुस्तक भेंट की। गौरतलब है कि सीएम योगी और बॉलीवुड स्टार गोविंदा दोनों लोग शनिवार को ही गोरखपुर में आ गए थे। यहां सीएम योगी दो दिनों के दौरे पर आए हुए हैं। वहीं गोविंदा बहुचर्चित समाजसेवी संस्था" उर्जा" द्वारा आयोजित " पूर्वांचल आईकान एवार्ड" के कार्यक्रम में गोरखपुर आए हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+