Gorakhpur पहुंचे केरल के राज्यपाल,कहा- यूपी की कानून व्यवस्था अन्य प्रदेशों के लिए नजीर
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। वह यहां 7 जनवरी से आयोजित होने वाले लिटरेरी फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर में सात जनवरी से लिटरेरी फेस्टिवल शुभारंभ हो रहा है। विवेक उत्सव लॉन में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह शुक्रवार को ही गारेखपुर आ चुके हैं।दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के जाने माने साहित्यकार व लोक कलाकार शामिल होंगे।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। यहा उद्योग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल रहा है। आमजन को सरकार की कई योजनाओं का त्वरित लाभ मिल रहा है। प्रदेश के साथ-साथ गोरखपुर का भी तेजी से विकास हो रहा है। वर्तमान समय में गोरखपुर की तस्वीर पहले से बहुत बदल चुकी है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर ढंग से चल रही है। अन्य प्रदेशों के लिए यह शानदार उदाहरण है।
गोरखपुर में 7 व 8 जनवरी को लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें 11 वैचारिक विमर्श सत्रों, दो संगीत सत्रों, दो काव्य सत्रों एवं एक नाट्य सत्र के आयोजन के साथ ही साहित्य,कला,संस्कृति,राजनीति,पत्रकारिता,रंगमंच के लोग इसमें शामिल होेंगे।
इस कार्यक्रम में पहले दिन लोकतंत्र व साहित्य विषयक सत्र का उद्घाटन होगा। जिसमें मुख्य वक्ता प्रख्यात साहित्यकार मृदुला गर्ग, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी करेंगे।
साहित्य कार्यक्रम में नॉस्टेल्जिया विषयक साहित्य सत्र में अनामिका, हृषिकेश सुलभ, प्रभात रंजन और चंद्रशेखर वर्मा जैसे प्रख्यात साहित्यकार अपने विचार रखेंगे। गोरखपुर के चमकते सितारे विषयक तीसरे सत्र में बॉलीवुड सिंगर बृजेश शांडिल्य, साहित्यकार बालेंदु द्विवेदी व बॉलीवुड सिंगर अविनाश नारायण रूबरू होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications