UP: जानिए क्या है दुबई में रह रहे गोरखपुर के राकेश का दर्द, रो-रो कर पीएम व सीएम से कही यह बात
गोरखपुर का राकेश जो इन दिनों दुबई में है उसने घर वापसी के लिए पीएम मोदी व सीएम योगी से गुहार लगाई है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के बांसगांव के बघैला गांव के रहने वाले राकेश जनवरी में दुबई गए। उन्होंने इलेक्ट्रीशियन के लिए आवेदन किया था। जब वह वहां पहुंचे तो उनसे मजदूरी करवाई जा रही है और काम सही से न करने पर जेल में बंद करने की धमकी भी दी जा रही है। ऐसे में परेशान राकेश ने वीडियो पर अपना दर्द साझा करते हुए पीएम मोदी व सीएम योगी ने वतन वापसी में सहयोग की मांग की है।
कमाने गया था दुबई
बघैला गांव का राकेश इलेक्ट्रीशियन का सीखकर एजेंट के माध्यम से दुबई कमाने गया था। इसके लिए उसने पत्नी के जेवर बेचकर एजेंट को 65 हजार रुपये भी दिए थे। एजेंट ने दुबई में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद से फर्म के लोगों ने वीजा-पासपोर्ट रखते हुए इलेक्ट्रीशियन की जगह मजदूरी पर लगा दिया।
नहीं देते हैं खाना
राकेश को फर्म के लोग काम कराने के बाद खाना खाने को भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उसकी हालत खराब है। दिनभर हाड़तोड़ मेहनत के बाद खाना-पानी बंद होने से वह बेवस हो गया है।
मोदी-योगी से की अपील
राकेश ने वीडियो के माध्यम से मोदी- योगी ने रो-रो कर घर वापसी कराने की गुहार लगायी है। उसने किसी भी तरह वतन वापसी की मांग की है। यह वीडियो देखने के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। उन्होंने अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications