Gorakhpur Weather Update : सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज,गिरेगा तापमान,बढ़ेगी ठंड

गोरखपुर व आस-पास के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

cold

Gorakhpur Mausam Update: गोरखपुर व आस-पास के कई जिलों में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। जहां कुछ दिन पूर्व लोग गर्मी का एहसास कर रहे थे वहीं अब कड़ाके की ठंड से घरों में दुबके हैं। तेज सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। वायुमंडल काा तापमान पहले से कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में पारा और गिरने के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी।

आगामी दिनों में बढ़ेगी ठंड
आईएमडी के मुताबिक,दिसंबर के इन आखिरी दिनों व जनवरी के शुरुआती दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश की नमी पछुआ हवाओं के साथ इन क्षेत्रों में सर्द बढ़ाने का काम कर रही हैं। नये साल पर न्यूनतम तापमान में सात से अधिक व अधिकतम तापमान में 17 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 27 दिसंबर को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिन में आकाश साफ रहेगा। सर्द हवाएं चलेंगी। साल के आखिरी दिन बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

इन फसलों को नुकसान पहुंचाएगा मौसम
इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड आलू,गोभी,टमाटर के लिए बेहद नुकसानदायक है। कोहरा,पाला व ठंड इन फसलों को खत्म कर देगी। जिससे किसानों को काफी नुकसान होगा। कड़ाके की ठंड से लोग घरों में हैं। जिन लोगों को ऑफिस या अन्य जरुरी कामों से बाहर निकलना है उन्हें परेशानी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+