सीएम योगी का क्षेत्र बनेगा रेडीमेड गारमेंट का हब,फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को केंद्र सरकार की मंजूरी
अब जल्द ही गोरखपुर की एक और पहचान होगी ।अब यह रेडीमेट गारमेंट हब के रुप में जाना जाएगा।इसके लिए 33 करोड़ लागत की फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।यह फैक्
अब जल्द ही गोरखपुर की एक और पहचान होगी ।अब यह रेडीमेट गारमेंट हब के रुप में जाना जाएगा।इसके लिए 33 करोड़ लागत की फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।यह फैक्ट्री गीडा में लगाई जाएगी।जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। तीन महीने के अंदर यहां निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा।

गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को केंद्र सरकार के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से 25 जुलाई को अंतिम अनुमोदन मिल गया है।12 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से मिलेंगे। बाकी धनराशि यूपी सरकार लगाएगी। उनका कहना है कि जल्द ही फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया जाएगा।
इस फैक्ट्री के खुलने से पूर्वांचल में रोजगार के अवसर बढ़ेगे एंव आर्थिक विकास को गति मिलेगा। फ्लैटेड फैक्ट्री में लगने वाली करीब 80 औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से करीब तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
ओडीओपी है रेडीमेड गारमेंट रेडिमेड गारमेंट गोरखपुर के ओडीओपी योजना में शामिल है ।जिससे इस उद्योग के लिए कई योजनाएं दी गयी हैँ।इससे इसे बढ़ावा मिला है।इस योजना के तहत यूनिट लगाने पर सरकार बीस लाख रुपए अनुदान देती है।












Click it and Unblock the Notifications