Gorakhpur: तीन थानों की पुलिस कर रही लाश की तलाश, जानिए क्या है पूरा मामला
गोरखपुर पुलिस एक ऐसे पति की तलाश कर रही है जो अपने पत्नी का शव लेकर फरार है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र स्थित बंजरिया गांव में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया । उसके बाद पति पत्नी का शव लेकर फरार हो गया है। पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस घर पहुंची तो वहां ताला बंद था। तीन थानों की पुलिस पति व महिला के शव की तलाश में जुटी है। महिला पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
बंजरिया गांव के हरेन्द्र बेलदार की पत्नी सुमित्रा देवी (38) ने सुबह 10 बजे के लगभग फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों के मुताबिक हरेन्द्र अपनी पत्नी के लाश को बाइक पर बीच मे रखकर कहीं चला गया। उनकी तलाश में उरूवा, बेलघाट, सिकरीगंज पुलिस जुट गई। सुमित्रा तीन बच्चो की मां है। उसका मायका गढ़थौलीया थाना धनघटा, संतकबीर नगर में है।
एक अन्य मामले में गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र से एक किशोरी के गायब होने का मामला सामने आया है। युवती 18 अप्रैल से गायब है। किशारी के मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि 18 अप्रैल की शाम पांच बजे से पुत्री अचानक घर से लापता हो गयी। अपहरण की आशंका व्यक्त की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications