Gorakhpur News: पासपोर्ट जांच में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों पर एसएसपी ने लिया यह एक्शन
Gorakhpur News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा आज दिनांक शनिवार को थाना बड़हलगंज, बेलघाट, गोरखनाथ, गुलरिहा, सहजनवां व तिवारीपुर पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा पासपोर्ट की जांच में लापरवाही व कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, अकर्मण्यता तथा गैर जिम्मेदाराना रवैया बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है । इनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही प्रचलित है । जिनका विवरण निम्नवत है -
पुलिस लाइन स्थानांतरित हुए कर्मचारीगण का विवरण
1. मु0आ0 जनमेजय यादव थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
2. आरक्षी अतुल यादव थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
3. आरक्षी पवन खरवार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

Gorakhpur News: गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल 'शब्द संवाद' का आज होगा शुभारंभ, सजेगी विमर्श की महफिल
4. आरक्षी राजू यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
5. आरक्षी मो0 आफताब थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
6. आरक्षी अवधेश बिन्द थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
7. आरक्षी अमित कुमार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
8. होमगार्ड गौरी तिवारी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर
पासपोर्ट को लेकर घर पर जाकर सत्यापन करने का आदेश आईजी जे रविंद्र ने जारी किया था। इसके बाद से ही पुलिस में सुधार भी आया, लेकिन SSP के पास कई शिकायते पहुंच रही थी, जिसमें पुलिस वाले जानकर ही लोगों के सत्यापन को फंसाए हुए थे, जिस वजह से कइयों का पासपोर्ट जारी नहीं हो पा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications