Gorakhpur News: गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल ‘शब्द संवाद' का आज होगा शुभारंभ, सजेगी विमर्श की महफिल

Gorakhpur News: गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल 'शब्द संवाद' का छठवां संस्करण आज से बैंक रोड स्थित होटल विवेक उत्सव लॉन में शुरू होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में साहित्य, संस्कृति, कला, मीडिया तथा रंगमंच जैसे अनेक मुद्दों पर विमर्श होगा।

अनेक क्षेत्रों की ख्यातिलब्ध हस्तियों से सजे इस कार्यक्रम में आज यानी पहले दिन कुल सात सत्र होंगे। पहला सत्र उद्घाटन सत्र होगा जिसमें 'लोकतंत्र और साहित्य' विषय पर चर्चा में अरुण कमल, अग्निशेखर तथा प्रोफेसर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी जैसे दिग्गज उपस्थित रहेंगे। द्वितीय सत्र में लोकप्रिय लेखक सत्य व्यास दर्शकों से 'गुफ्तगू' करेंगे। "साहित्य में वैचारिकी: आग्रह दबाव और प्रभाव" विषयक तीसरे सत्र में अनंत विजय, प्रियदर्शन, नागेंद्र और देवेंद्र आर्य जैसे सुप्रसिद्ध साहित्यकार दर्शकों से मुख़ातिब होंगे।

gorakhpur litrary festival

मीडिया को समर्पित पांचवें सत्र जिसका विषय "बदले बदले से एंकर, बदला बदला सा न्यूज़ रूम" है, में सुप्रसिद्ध पत्रकार रुबिका लियाकत उपस्थित रहेंगी । शब्द संवाद के छठवें सत्र में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा "जिंदगानी विद संजय मिश्रा" विषय के साथ दर्शकों से रूबरू होंगे। पहले दिन के सातवें सत्र में चर्चित बॉलीवुड गीतकार तथा मुंबई में का बा फेम गीतकार डॉ० सागर "लोकराग का रथ: फ्रॉम बलिया टू बॉलीवुड" इस वार्ता में सम्मिलित होंगे।

पहले दिन का अंतिम सत्र 'दास्तानगोई' को समर्पित होगा जिसमें विश्व प्रसिद्ध किस्सागो महमूद फारूकी और दारेन शाहिदी श्रीलाल शुक्ल के प्रसिद्ध उपन्यास राग दरबारी पर आधारित दास्तान-ए-राग दरबारी प्रस्तुत करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल के अध्यक्ष कुमार हर्ष, कन्वीनर अचिंत्य लाहिड़ी तथा सचिव संजय कुमार ने शहर तथा आसपास के क्षेत्र के कला और साहित्य प्रेमियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतया नि:शुल्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+