Gorakhpur News: फर्जी एसडीएम बन करते थे ठगी,ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

गोरखपुर की राजघाट पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों एसडीएम बताकर व्यापारियों के साथ ठगी करते थे।

police

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने ऐसे शातिरों की गिरफ्तारी की है जो खुद को एसडीएम बताकर व्यापारियों से ठगी करते थे। कई व्यापारियों से लाखों की ठगी कर चुके इन ठगों को राजघाट पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी को संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Recommended Video

    चन्दौली: पुलिस ने छे शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,बरामदगी सुन चौंक जाएंगे आप


    राजेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष, राजघाट ने बताया कि चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्टनगर कुंवर गौरव सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान क्षेत्र में काफी दिनों से खुद को एसडीएम बताकर ठगी करने वाले आरोपियों की तलाश थी। इसी क्रम में सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी ने एसडीएम व उनका सहयोगी बन ठगी करने वाले तीन आरोपियों मुहम्मद अशफाक पुत्र मुहम्मद जस्मीम निवासी बख्तियार मोहल्ला थाना तिवारीपुर गोरखपुर, मुहम्मद इकबाल पुत्र मुहम्मद जस्मीम निवासी बख्तियार मोहल्ला थाना तिवारीपुर गोरखपुर, मुहम्मद आफताब पुत्र मुहम्मद जस्मीम निवासी बख्तियार मोहल्ला थाना तिवारीपुर गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। ठगी सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

    तीन आरोपियों में एक एसडीएम बनता था एंव दो अन्य उसके सहयोगी। इसके बाद वह व्यापारियों को ब्लैकमेल कर उनसे धन उगाही करते थे।कई व्यापारियों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह,कांस्टेबल अंकित बिंद,कांस्टेबल पवन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+