UP: गोरखपुर जंक्शन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने के लिए इन कंपनियों ने बढ़ाया कदम, जल्द शुरु होगा काम
Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण के लिए एजेंसी निर्धारण की प्रक्रिया शुरु हो गयी। अब तक देश की छह कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है। स्टेशन को 498 करोड़ रुपये की लागत से नया रुप प्रदान किया जाएगा। इसमें पांच दक्षिण भारतीय और एक उत्तर भारत की कंपनी है। दिसंबर में कार्य शुरु होने की उम्मीद है।
पूर्वाेत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन के पुनर्निर्माण की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। अब तक छह कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी, तत्पश्चात कंपनी को फाइनल किया जाए और दिसंबर माह से इसका कार्य शुरु किए जाने की योजना है।

पीएम मोदी ने सात जुलाई को गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। स्टेशन के मुख्य भवन को गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस समेत कई ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के स्थलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे लाखों यात्रियों को यहां आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी।
स्टेशन के पुनर्निर्माण के दौरान टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नए भवन में 300 वर्ग मीटर में टिकट खिड़कियां बनाई जाएंगी। स्टेशन परिसर में दो मल्टीपरपज टॉवर भी बनाए जाएंगे, जिसमें मल्टी लेवल कार पार्किंग, होटल, कामर्शियल शॉप इत्यादि होगा। दोनों प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग क्षेत्र में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) विकसित की जाएगी। प्रस्तावित स्टेशन का निर्माण 17,900 वर्ग मीटर। 10,800 वर्ग मीटर में रूफ प्लाजा होगा, जिसमें फूड आउटलेट, वेटिंग हॉल, एटीएम एवं किड्स प्ले एरिया होगा।












Click it and Unblock the Notifications