Gorakhpur: 'महाकाल ग्रुप' बाइक सावार बदमाशों का झुंड लोगों में फैला रहा दहशत, अब पुलिस करेगी यह काम
गोरखपुर में इन दिनों महाकाल ग्रुप सक्रिय है जो कई वारदातों को अंजाम दे रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में इन दिनों बदमाशों के एक ग्रुप महाकाल ने आमजन में दहशत फैला रखी है। इधर कुछ दिनों से सक्रिय इस गैंग द्वारा लोगों को मारने- पीटने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर इस गैंग के लोगों की तलाश में जुटी है।
इस ग्रुप में क्षेत्र के गुंडई करने वाले नवयुवक शामिल होते हैं। ग्रुप के किसी सदस्य से कहीं भी वाद विवाद होने पर एक मैसेज फारवर्ड करते ही कुछ ही देर में एक से दो दर्जन बाइक सवार मौके पर पहुंच जाते हैं। ग्रुप के सदस्य चंद मिनटों में विरोधी के साथ मारपीट कर मौके से गायब हो जाते हैं।
गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव के ग्राम प्रधान वाजिद अली को जान से मारने की धमकी देने में महकाल ग्रुप
सामने आया है। इसके पहले दो भाइयों को पीटे जाने में भी महाकाल ग्रुप का नाम सामने आया था। प्रधान वाजिद ने तहरीर में लिखा है कि जैनपुर गांव के रामनरेश का बेटा दीपक निषाद, महाकाल ग्रुप का सदस्य है। 19 मई को इसी को लेकर रात दस बजे रामनरेश, ओमप्रकाश व नेबुलाल गुप्ता, दीपक निषाद ने उनके घर पर चढ़कर गाली और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, पुलिस ने एक और केस गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला निवासी राममिलन ने केस दर्ज कराया है।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि महाकाल ग्रुप में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications