Gorakhpur News: कभी सीएम का ओएसडी तो कभी किन्नर, पुलिस के हत्थे चढ़े इस ठग के हैं कई रुप
Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जिसके कई रुप हैं। वह कभी किन्नर बन ट्रेनों में वसूली करता था। लेकिन आज वह एक बड़े ठग का रुप ले चुका है। वह कभी राज्य मंत्री बन जाता है तो कभी सीएम योगी का ओएसडी।
चार नामों से करता था ठगी
एएसपी मानुष पारिक ने बताया कि आरोपी ठग चंदन कई वर्ष पहले ट्रनों में किन्नर बन लोगों से पैसे वसूलता था। धीरे-धीरे वह ठगी करने लगा। इसके लिए उसने अपने चार नाम रखे थे। कभी वह खुद को चंदन धोबी बताता तो कभी चंदन शर्मा, कभी चांदनी बन जाता तो कभी पुष्पा।

तरह-तरह की चार आवाजें निकालता है चंदन
एएसपी ने बताया कि चंदन चार तरह की आवाजें भी निकाल लेता है। इन आवाजों से वह दूसरे लोगों को बेवकूफ बना उसने ठगी करता है। साथ ही उसके पास से अलग-अलग पते वाले दस्तावेज भी मिले हैं। पैन कार्ड पर पुणे, आधार कार्ड पर बलिया का पता था। उसके पास अलग-अलग पार्टियों के सदस्यता वाले परिचय पत्र भी मिले हैं।
एसएसपी को दी धमकी
चंदन को एसएसपी को फोन कर काम के लिए दबाव बनाना महंगा पड़ा। पुलिस ने नंबर ट्रेस कर मामले की सच्चाई जानने के लिए छानबीन शुरु कर दी। इस दौरान पता चला कि चंदन ने श्रम विभाग के सचिवालय का पास भी बनवा रखा है। वहीं, 20 जिलों के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, थानों व डीसीआर यानी जिला कंट्रोल रूम के नंबर भी मिले हैं।
एएसपी ने बताया कि आरोपी ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications