Gorakhpur: महिला यात्रियों का ऐसे निकालता था नंबर, भेजता था अश्लील मैसेज, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Gorakhpur News: गोरखपुर की रामगढ़ताल पुलिस ने एक ऐसे ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है जो फोन पे से महिलाओं का नंबर निकाल कर उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल शशि भूषण राय ने बताया कि एक महिला ने अपने मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज व वीडियो आने के शिकायत की थी। छानबीन में पता चला कि यह नंबर मंदीप विश्वकर्मा पुत्र कपिल विश्वकर्मा निवासी बड़का तिलहवा थाना कैम्पियगंज जनपद गोरखपुर का है। जो एक ऑटो चालक है।

arrest

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि पीड़ित महिला ने उसे फोन पे के माध्यम से किराया दिया था। इसी वजह से महिला का नंबर उसे मिल गया था। उसने चार जून को महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजा था। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में गोरखपुर पुलिस लगातार प्रयत्नशील है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ता शशि भूषण राय, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल उदयनारायन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+