Gorakhpur News:दिन में करते रेकी और रात में चोरी,ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे,8 गिरफ्तारा
गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेकी कर घरों में चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह दिन में साइकिल से घूम कर पूरे शहर के घरों की रेकी करता था।जिन घरों या दुकानों में ताला बं
गोरखपुर,23 जुलाई: गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रेकी कर घरों में चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह दिन में साइकिल से घूम कर पूरे शहर के घरों की रेकी करता था।जिन घरों या दुकानों में ताला बंद रहता था उन घरों को यह गिरोह निशाना बनाते थे।पिपराइच और शाहपुर पुलिस ने मिलकर इस गैंग के 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें 4 बाल अपचारी भी शामिल हैं।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नाई ने बताया कि पकड़े गए गैंग से शहर भर में करीब 12 चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। यह गैंग जनपद के कई थाना क्षेत्रों में लूट और नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था।इस गैंग का सरगना कामदेव सिंह इससे पहले हत्या तक की घटना को अंजाम दे चुका है है। जिसमे वो जमानत पर बाहर था। यह गैंग पहले साइकिल से पूरे दिन घरों औऱ दुकानों की रेकी करते थे। शाम तक जब यह पता चल जाता था कि घर में ताला बंद है और रात में कोई नहीं आएगा तो, फिर रात के अंधेरे में पूरा गैंग मिलकर अपने टारगेट पर धावा बोलकर वारदात को अंजाम देता था। इनके पास से 15 जोड़ी पायल, 6 जोड़ी बिछिया, एक जोड़ा झुमका, 2 मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान की बाली, डीजे मशीन, एंपलीफायर, कटर मशीन और 50 हजार रुपये से अधिक कैश बरामद किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों में कामदेव सिंह, निवासी व्यासनगर वधिक टोला पादरी बाजार थाना शाहपुर, गोरखपुर
सूरज पाण्डेय उर्फ कल्लू, निवासी अमीना नगर कालोनी, पादरी बाजार, थाना शाहपुर गोरखपुर,
रवि कुमार, निवासी ग्राम हुलिया परतावल थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर हाल पता मोहनापुर चौकीदार टोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, विपिन कुमार व्यासमुनि निवासी परतावल थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications