फर्रुखाबाद की पूजा बनी अंकित, फिर की गोरखपुर की लड़की से शादी...अब थाने पहुंचा मामला

गोरखपुर, 27 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है। यहां एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां गोरखपुर की एक लड़की ने फर्रुखाबाद की रहने वाली पूजा से मंदिर में शादी कर ली। दोनों शादी को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराकर साथ रहने लगे। इतना ही नहीं, पूजा ने लिंग परिवर्तन करा लिया और नाम बदलकर अंकित बन गई। वहीं, अब लड़की के पिता ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस में इसकी शिकायत की है।

Gorakhpur News: Two girls get love marriage one will become gents

यह मामला गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। दोनों की शादी पर लड़के के पिता ने आपत्ति जाहिर की है। उनका कहना है कि उसने उनकी लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ रेप किया है। जबकि युवक और युवती का कहना है कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है और अब दोनों साथ रहना चाहते हैं। हालांकि, पिता की शिकायत पर पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर फर्रुखाबाद के निवासी ट्रांसजेंडर युवक अंकित यादव को पकड़कर गोरखपुर लाई है।

इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्रि का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। लड़की का 164 के तहत बयान कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि लड़का ट्रासजेंडर है, या कुछ और? यह कोर्ट तय करेगी।

प्यार की खातिर पूजा से बन गया अंकित
खबर के मुताबिक, गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक 27 साल की युवती फर्रुखाबाद में रहकर नौकरी करती है। करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले सातनपुर फर्रुखाबाद के रहने वाले पूजा यादव (30) से हुई लेकिन पूजा खुद को लड़की नहीं बल्कि लड़का मानती थी। उसका कहना है कि उसे शुरू से ही लड़की वाली कोई फीलिंग नहीं थी और वह अपना लिंग परिवर्तन कराकर लड़का बनना चाहती है। इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने फर्रुखाबाद के एक मंदिर में शादी भी कर ली और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दोनों साथ रहने लगे।

असमंजस में पुलिस
इस बीच इसकी जानकारी गोरखपुर में युवती के घर वालों को हो गई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लड़की के पिता का आरोप है कि अंकित ने उसे बहला फुसलाकर बिना शादी किए जबरदस्ती अपने साथ रख लिया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। जबकि लड़की ने दावा किया है कि वह अपनी मर्जी से अंकित यादव के साथ रहने को तैयार है. इस असमंजस में पुलिस 164 का बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+