Gita Press: जयराम रमेश के ट्वीट 'गीता प्रेस को पुरस्कार देना गोडसे को इनाम देने जैसा' पर बोले सांसद रवि किशन
Gita Press Awarded Gandhi Peace Prize: गीता प्रेस गोरखपुर को साल 2021 का गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गीता प्रेस को मिल रहे इस पुरस्कार की कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आलोचना की है। इनकी आलोचना पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इन्हे जबाव देते हुए पाश्चात्य सभ्यता से बाहर निकलने की सीख दी है। इसके साथ ही सांसद ने इन्हे गीता प्रेस आने का न्योता भी दिया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह किया था ट्विट
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गीता प्रेस को मिलने वाले गांधी शांति पुरस्कार पर ट्विट कर कहा है कि, 'गीता प्रेस को पुरस्कार देना गोडसे और सावरकर को इनाम देने जैसा'। इस ट्विट के बाद से ही कई बीजेपी नेताओं ने इसकी निंदा की है।

पाश्चात्य मानसिकता से निकलें बाहर
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने जयराम रमेश को जवाब देते हुए कहा कि गीता प्रेस जो पूरे विश्व में धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन करता है। जो सनातनियों का मान है ऐसे गीता प्रेस को पुरस्कार मिलने पर आलोचना करना भारतीय संस्कृति व सभ्यता की नहीं बल्कि पाश्चात्य सभ्यता की द्योतक है। ऐसे निम्न मानसिकता का त्याग कर देश हित में काम करना उचित होगा।
Recommended Video
पाकिस्तानियों को लुभाने वाला बयान
सांसद रवि किशन ने कहा कि जयराम रमेश का यह बयान पाकिस्तानियों व भारत विरोधियों को लुभाने वाला है। ऐसे राजनीति देश व समाज हित में उचित नहीं है।
वोट बैंक की राजनीति
सांसद ने कहा कि जयराम रमेश का यह बयान वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है। किसी खास वर्ग को लुभाने के लिए वह इस कदर अपने विचार रखेंगे यह निंदनीय है।
पहले जाने असलियत
सांसद रवि किशन ने कहा कि गांधी जी हम सबके राष्ट्र पिता हैं। उनके पुरस्कार को लेकर ऐसी बात करना उनका भी अपमान है। मोनोपोली मानसिकता वाले लोग इससे बाहर निकले। पीएम मोदी ने पहले ही गीता प्रेस को गांधी सम्मान से सम्मानित किया था। जिसे सच्चाई नहीं पता है वो गोरखपुर गीता प्रेस आए।
पीएम के प्रति जताया अभार
सांसद ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यहां का सांसद होने के कारण क्षेत्र की देवतुल्य जनता की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। आज पूरा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications